More
    Homeखैरथल में संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण पर निकली रैली, युवाओं...

    खैरथल में संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण पर निकली रैली, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    एडीएम शिवपाल जाट ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    खैरथल। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान के 100वें संस्करण के अवसर पर रविवार को खैरथल में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत और फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने उत्साह के साथ भाग लिया।

    रैली कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर नगर परिषद के सामने, अंबेडकर सर्किल, हरसोली रोड, नई अनाज मंडी बाईपास, हनुमान सर्किल, मातोर रोड, अग्रसेन मेन मार्केट, पीएम श्री स्कूल और पुलिस थाने के सामने से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई।

    कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को शारीरिक फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, साइकिल चलाने के लाभ और नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान प्रतिभागियों ने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का संकल्प लेते हुए समाज को नशे से दूर रखने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दिया।

    इस अवसर पर एडीएम शिवपाल जाट ने युवाओं से साइकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं। साइकिल चलाना न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। युवाओं को खेल और व्यायाम के प्रति रुचि विकसित करनी चाहिए।

    कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद गेट, माय भारत जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन, यूथ कोऑर्डिनेटर अनुराग कौशिक, खेल विभाग के प्रशिक्षक हरवीर भड़ाना और इंजीनियर्स पॉइंट विद्यालय के आजाद सिंह सहित कार्तिक, इरफान, ईरा, जतिन, रिंकी, गिरीश और कुनाल सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here