More
    Homeराज्ययूपीUP Police SI एवं आरक्षी पदों की तैयारी तेज़, सितंबर से पहले...

    UP Police SI एवं आरक्षी पदों की तैयारी तेज़, सितंबर से पहले जारी योजनाएं

    लखनऊ। उप्र पुलिस में जल्द दारोगा व सिपाही के पदों पर और भर्तियां होंगी। हालांकि भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड पहले उपनिरीक्षक लिपिक संवर्ग की भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। लिपिक संवर्ग की भर्ती परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में कराए जाने की तैयारी है।

    इसके साथ ही उपनिरीक्षक के 4,534 पदों तथा आरक्षी के 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

    आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर नियुक्ति आरक्षियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। अगली सिपाही भर्ती की प्रकिया इस हिसाब से शुरू की जाएगी, जिससे नवचयनित अभ्यर्थियों काे प्रशिक्षण के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े।

    उपनिरीक्षक गोपनीय, सहायक उपनिरीक्षक लिपिक व लेखा के 931 पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारी है। एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। उपनिरीक्षक के कुल 4,534 पदों पर भर्ती का अधियाचन बोर्ड को भेजा गया था।

    इनमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 4,242 पदों के अलावा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (महिला) (पीएसी) बदायूं/गोरखपुर/लखनऊ के 106 पद, प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135 पद व उपनिरीक्ष/कप्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पद शामिल हैं।

    बीते आठ वर्षाें में पुलिस विभाग में अलग-अलग पदों पर 2,18,262 कर्मियों की भर्ती की गई है। इनमें 35,247 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। बीते दिनों आरक्षी के 60,244 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती संपन्न कराई गई थी। जबकि इनमें उपनिरीक्षक के 9,534 पदों पर हुई भर्ती भी शामिल है।

    इसके अलावा लिपिक संवर्ग, बंदी रक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर, फायरमैन व आरक्षी घुड़सवार के पदों पर भी भर्तियां हुई हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here