More
    Homeराजस्थानअलवरआर.जी.एच.एस. मेडिकल डायरी हेतु आवेदन कैम्प 14 से 21 जुलाई तक

    आर.जी.एच.एस. मेडिकल डायरी हेतु आवेदन कैम्प 14 से 21 जुलाई तक


    स्थान – पेंशनर भवन, तिजारा | समय – दोपहर 11 से 2 बजे तक

    तिजारा। राजस्थान सरकार की आर.जी.एच.एस. योजना के तहत सभी सेवा-निवृत्त कर्मचारियों के लिए नई मेडिकल डायरी बनाए जाने हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसी क्रम में राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा तिजारा द्वारा 14 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक एक विशेष आवेदन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

    पेंशनर समाज तिजारा के अध्यक्ष  मूलचंद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने आर.जी.एच.एस. स्कीम के तहत पुरानी मेडिकल डायरी की जगह अब नई आर.जी.एच.एस. मेडिकल डायरी जारी करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि यह कैम्प 14 जुलाई से 21 जुलाई तक प्रत्येक कार्यदिवस (शनिवार एवं रविवार को छोड़कर) आयोजित किया जाएगा। हर दिन दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक पेंशनर भवन तिजारा में उपस्थित होकर सेवा-निवृत्त कर्मचारी अपना आवेदन फॉर्म भरवा सकेंगे। समाज द्वारा यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

    कैम्प में आवेदन के समय पेंशनर्स को कुछ आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इन दस्तावेजों में —

    • स्वयं की दो पासपोर्ट साइज फोटो

    • संयुक्त पारिवारिक फोटो – 2 प्रति

    • मौजूदा आर.जी.एच.एस. कार्ड (यदि उपलब्ध हो)

    • पी.पी.ओ. की प्रति

    • आधार कार्ड की फोटोकॉपी

    • यदि कोई आश्रित शामिल किया जाना हो, तो उसका नाम एवं आवश्यक विवरण

    श्री यादव ने अपील की कि समस्त सेवा निवृत्त कर्मचारी समय रहते उक्त दस्तावेजों के साथ पेंशनर भवन पहुंचकर अपना आवेदन भरवाएं, ताकि उन्हें राज्य सरकार की चिकित्सा योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।

    उन्होंने यह भी बताया कि अंतिम तिथि तक प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को एकत्र कर सूचीबद्ध करके संबंधित विभागीय अधिकारी को भेजा जाएगा, जिससे प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

    राजस्थान पेंशनर समाज तिजारा ने सभी पेंशनरों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है और उन्हें चिकित्सा संबंधी सरकारी योजनाओं में व्यवस्थित रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित किया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here