More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में मौसम विभाग का डबल अलर्ट: 21 जिलों में बारिश और...

    राजस्थान में मौसम विभाग का डबल अलर्ट: 21 जिलों में बारिश और तेज़ अंधड़ का पूर्वानुमान

    Weather Update : मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने रविवार को 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के जारी Prediction के अनुसार तीन घंटे में सिरोही, जालौर, भरतपुर, दौसा करौली जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मेघगर्जन, आकाशीय बिजली व सतही तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान अंधड़ जिसकी गति 30-50 KMPH रहने की संभावना है।

    राजस्थान के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट
    मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राजस्थान के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत राजस्थान के जयपुर, अलवर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, राजसमंद, उदयपुर, बाडमेर के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकेगी। इस दौरान 20-30 KMPH गति से तेज हवा चलने की संभावना है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here