More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में भारी बारिश के मद्देनज़र जिला कलक्टर की अपील: जल स्रोतों...

    अलवर में भारी बारिश के मद्देनज़र जिला कलक्टर की अपील: जल स्रोतों से दूरी बनाएं, सतर्क रहें

    अलवर, ।जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने सभी जिलावासियों से अनुरोध किया है कि वे जलाशयों, बांधों, पहाड़ों, जोहड़ों, झरनों, नदियों के बहाव क्षेत्र एवं बरसाती नालों से दूरी बनाए रखें। तेज बहाव के समय सड़क या पुलिया पार करने का प्रयास न करें और जलभराव की स्थिति में निचले इलाकों के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें।

    डॉ. शुक्ला ने परिजनों से विशेष रूप से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार के साथ ऐसी खतरनाक जगहों पर न जाएं और बच्चों को भी वहां जाने से रोकें। उन्होंने कहा, “आपका और आपके परिवार का जीवन अनमोल है, थोड़ी सी सावधानी हमें बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती है।”

    उन्होंने नागरिकों को मानसून के दौरान बिजली की लाइनों, खुले तारों एवं ट्रांसफार्मरों से दूर रहने की भी चेतावनी दी है। साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील करते हुए बताया कि दोनों टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और आपात स्थिति से निपटने को तैयार हैं।

    कलक्टर ने कहा कि यदि कहीं भी जल जनित दुर्घटना या स्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना त्वरित रूप से नजदीकी प्रशासनिक अधिकारियों या पुलिस को दें, जिससे राहत एवं बचाव कार्य समय पर किया जा सके।

    जिला प्रशासन की अपील:

    • बहाव क्षेत्र, नालों और जलाशयों से दूर रहें

    • तेज बहाव में पुल-पुलिया पार न करें

    • निचले क्षेत्रों के लोग सुरक्षित स्थानों पर जाएं

    • बच्चों को खतरनाक स्थलों पर जाने से रोकें

    • बिजली के खुले तारों व ट्रांसफॉर्मरों से दूर रहें

    • किसी भी आपात सूचना के लिए स्थानीय प्रशासन को तुरंत जानकारी दें

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here