More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था मजबूत: हिर्री सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि...

    ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था मजबूत: हिर्री सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि से उम्मीदें बढ़ीं

    Bhilai : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं और किसानों को निर्बाध विद्युत सप्लाई देने के लिए 52 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर की विद्युत क्षमता बढ़ाई गई। कंपनी की इस पहल से 17 गांव के 4 हजार 200 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल ने बताया कि नगपुरा वितरण केंद्र के अंतर्गत स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) हिर्री में 5 एमवीए का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर को उर्जीकृत किया गया। जिससे उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 17 गांवों के करीब 4 हजार 200 उपभोक्ताओं और किसानों को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

    पूर्व में सबस्टेशन में 5 एमवीए और 3.15 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर थे, इसमें एक 3.15 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर 5 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया गया। इससे उपकेंद्र की क्षमता 8.15 एमवीए से बढ़कर 10 एमवीए हो गई है, जिससे ओवरलोड की समस्या का निराकरण हो गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here