More
    Homeराजस्थानजयपुरउधार के पैसे मांगने पर बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी,...

    उधार के पैसे मांगने पर बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी, सनसनीखेज मामला

    बीकानेर । उधार दिए रुपए वापस मांगने पर छेड़छाड और बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नयाशहर पुलिस थाने में स्वरूपदेसर निवासी हरीराम ने एक महिला और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने घटना एक फरवरी 2025 को मुरलीधर व्यास कॉलोनी की बताई है।

    पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि आरोपी के साथ उसकी पहले से जान पहचान थी। ऐसे में उसने जरूरत के समय में आरोपी को उधार में रुपये दिए थे। जब उसने रुपए वापस मांगे, तो देने से मना कर दिया।

    धमकी देकर और भी मांगा गया पैसा

    इतनी ही नहीं किया, बल्कि आरोपियों ने उस पर छेड़छाड़ और बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर और भी पैसे मांगे। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here