More
    Homeराजस्थानअलवरमेवात क्षेत्रीय विकास योजना में तैयार किए जाएंगे टयूरिज्म के प्रस्ताव, कलक्टर...

    मेवात क्षेत्रीय विकास योजना में तैयार किए जाएंगे टयूरिज्म के प्रस्ताव, कलक्टर ने दिए निर्देश 

    अलवर।  जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय मेवात क्षेत्रीय विकास समिति की समीक्षा में अधिकारियों को नई गाइडलाइन के अनुरूप विकास एवं ट्यूरिज्म के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

    बैठक में मेवात क्षेत्रीय विकास योजना की कार्य योजना के तहत पांच पंचायत समितियों में प्रथम वरीयता के 3098.80 लाख के 474 कार्य एवं द्वितीय वरीयता के 2505.79 लाख के 422 कार्यों का अनुमोदन किया गया। उन्होंने विकास अधिकारियों को संबंधित विभागों से समन्वय कर आगामी वित्तीय वर्ष के प्रस्ताव मेवात क्षेत्र विकास की नई गाइडलाइन के अनुरूप जिले के मेवात क्षेत्र में सुनियोजित विकास, ट्यूरिज्म की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए परम्परागत ट्यूरिज्म व ईको-ट्यूरिज्म तथा नवाचार कर ई-लाइब्रेरी बनाने, महिलाओं के लिए स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को मेवात क्षेत्रा के विकास के लिए संचालित योजनाओं को गति प्रदान कर प्रगति बढाने के निर्देश दिए।
    उन्होंने विकास अधिकारियों को गांवों में गंदे पानी के निकास एवं भू-जल रिचार्ज के लिए बनाए गए मैजिक पिटों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा इनके नए प्रस्ताव तैयार कर और मैजिक पिट बनाने के निर्देा दिए। उन्होंने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्यों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुई सडकों की मरम्मत एक माह में पूर्ण कराएं। उन्होंने सीबीईओ को निर्देश दिए कि विकास अधिकारी से समन्वय कर मेवात क्षेत्र के गांवों में स्थापित ई-लाइब्रेरियों में मेवात विकास फण्ड से कम्प्यूटर्स आदि लगवाएं तथा मेवात विकास फण्ड राशि के अलावा समन्वय कर एसएफसी व एफएफसी के माध्यम से कम्प्यूटर लगवाए जाएं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here