More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रस्कूल से लौट रही छात्रा पर सिरफिरे का हमला, चाकू निकालकर मचाया...

    स्कूल से लौट रही छात्रा पर सिरफिरे का हमला, चाकू निकालकर मचाया आतंक – वीडियो वायरल

    पुणे: महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने नाबालिग लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद उसने चाकू निकाल लिया। सिरफिरे प्रेमी ने न सिर्फ लड़की को धमकाया बल्कि लोगों को पास आने पर नाबालिग को चाकू मार देने की धमकी दी। स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद किसी तरीके से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी और नागालिग लड़की एक ही इलाके में रहते हैं।

    स्कूल से लौटते वक्त हुई घटना

    जानकारी के अनुसार यह घटना उस वक्त पर हुई जब लड़की शाम 4 बजे अपने घर लौट रही थी। तभी आरोपी उसे पकड़ लिया और लोगों के हस्तक्षेप करने पर उसने चाकू निकाल लिया और फिर लड़की का गला रेत देने की धमकी देने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस स्टेशन की खुफिया शाखा के कांस्टेबल सागर निकम साथी धीरज मोरे के साथ मौके पर पहुंचे।10 मिनट से ज्यादा समय तक पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने लड़के को लड़की को छोड़ने और हथियार गिराने के लिए मनाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माना तो उसका ध्यान भटका पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे दबोच लिया, हालांकि इस दौरान उसने लड़की को चोट पहुंचाने की कोशिश की।
     
    कांस्टेबल ने सूझबूझ से लिया काम

    एक पुलिस कांस्टेबल ने लड़के को आगे से घेर लिया और उसका ध्यान भटका दिया, जबकि दूसरा पीछे से चुपके से आया। सही समय पर चाकू वाले हाथ को पकड़ लिया। लड़की को तेज़ी से सुरक्षित जगह पर खींच लिया। सिरफिरे के चंगुल से लड़की के छूटते ही गुस्साई भीड़ हमलावर पर टूट पड़ी और उस पर हमला कर दिया। पुलिस को उसे भीड़ से बचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार पुलिस कांस्टेबल लड़के को बाहर निकालने में कामयाब रहे और उसे शाहुपुरी पुलिस स्टेशन ले गए। इंस्पेक्टर सचिन म्हेत्रे के अनुसार इस घटन को लेकर शाहुपुरी पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़का नाबालिग लड़की द्वारा युवक को ठुकराने से नाराज था।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here