More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशसागर में एक ही परिवार के चार लोगों की सामूहिक आत्महत्या,पुलिस जांच...

    सागर में एक ही परिवार के चार लोगों की सामूहिक आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

    सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। दो लोगों की मौत घर पर ही हो गई, वहीं दो लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    मनोहर के भाई ने पुलिस को दी सूचना

    सागर जिले के खुरई पुलिस थाना क्षेत्र के टीहर ग्राम में शुक्रवार यानी 25 जुलाई की देर रात एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मनोहर लोधी (45 साल), मां फूलरानी (70 साल), बेटी शिवानी (18 साल) और अनिकेत (16 साल) गांव के खेत में बने एक मकान रह रहे थे। मनोहर की पत्नी कुछ दिनों पहले मायके गई थी. मनोहर के भाई ने शुक्रवार देर रात उल्टियां करने की आवाज सुनी तो वहीं घर की ऊपरी मंजिल से नीचे आया तो उसने देखा कि पूरा परिवार उल्टियां कर रहा है।यह सारी जानकारी उसने फौरन पुलिस को दी और इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया जाए। मनोहर की मां और बेटे की मौत घर पर ही गई, जिन्हें डॉक्टर्स ने अस्पताल में मृत घोषित किया।वहीं मनोहर की बेटी ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया और मनोहर की मौत अस्पताल में हुई।

    क्या है घटना की वजह?

    अभी तक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। मनोहर के भाई नंदराम ने बताया कि परिवार की आत्महत्या का क्या कारण है? अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    क्या है आत्महत्या का पूरा मामला?

    दरअसल मनोहर लोधी अपने खेत में बने मकान में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी कुछ दिनों पहले मायके गई हुई थीं, जिससे वह घर पर मौजूद नहीं थीं। शुक्रवार रात करीब एक बजे ऊपरी मंजिल पर रहने वाले मनोहर के भाई नंदराम ने नीचे से उल्टियों की आवाजें सुनी। जब वह नीचे पहुंचे, तो देखा कि घर के सभी चारों सदस्य उल्टियां कर रहे हैं। उन्होंने तुरंत अन्य परिजनों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया।

    इलाज के दौरान चारों की गई जान

    भाई नंदराम ने बताया कि चारों को ग्रामीणों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक फूलरानी और अनिकेत की मौत हो चुकी थी। बेटी शिवानी ने खुरई अस्पताल में जाते जाते दम तोड़ दिया, जबकि मनोहर को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है और जांच जारी है। अब सवाल ये उठता है कि आत्महत्या की वजह क्या रही होगी? फिलहाल स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी आत्महत्या के पीछे की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. वहीं इस मामले में परिवार में पहले से किसी भी विवाद के बारे में भी परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here