More
    Homeबिजनेसनिफ्टी और सेंसेक्स में लगातार गिरावट, निवेशकों की दौलत में भारी कटौती

    निफ्टी और सेंसेक्स में लगातार गिरावट, निवेशकों की दौलत में भारी कटौती

    व्यापार : शेयर बाजार में गिरावट का ट्रेंड आज लगातार चौथे दिन भी बरकरार है. बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. वहीं, निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है. शुरुआती बाजार में सेंसेक्स करीब 180 अंक टूटकर ट्रे़ड कर रहा है, जिससे पिछले 4 दिनों में निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं.

    शेयर बाजार में पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन से गिरावट देखी जा रही है. बीते कारोबारी दिन याना सोमवार को भी भारतीय मार्केट का प्रमुक सूचकांक सेंसेक्स करीब 550 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था. भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर चिंताओं के बीच बाजार तेजी से नीचे बंद हुआ था. सेंसेक्स 572.07 अंक या 0.70% गिरकर 80,891.02 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 156.10 अंक या 0.63% गिरकर 24,680.90 पर बंद हुआ था.

    उठा-पटक जारी
    वहीं, आज भी शुरुआती कारोबार में मार्केट टूट गया. हालांकि, कुछ देर बाद मार्केट ने थोड़ी-बहुत रिकवरी की अगर अभी के समय की बात करें. मार्केट में लगातार गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है. अंतर बेशक कम है. लेकिन लाल निशान से थोड़ा हरे में आकर मार्केट लाल में ही चला जा रहा है. इस दौरान सेंसेक्स की 30 में लिस्टेड बैंकिंग सेक्टर की बड़ी कंपनियां जैसे HDFC, ICICI BANK और सरकारी कंपनियां पावर ग्रिड और एनटीपीसी में दबाव देखने को मिल रहा है. वहीं, दूसरी ओर रिलायंस और ट्रेट में मामूली तेजी देखी जा रही है.

    13 लाख करोड़ रुपये डूबे
    भारतीय शेयर बाजार इन दिनों ट्रंप की टैरिफ के दबाव में खासा उलझ सा गया है. अमेरिका के साथ जैसे-जैसे ट्रेड डील टलती जा रही है. 1 अगस्त की तारीख नजदीक आ रही है मार्केट में बिकवाली हावी हो गई है. बीते बुधवार के बाद से है मार्केट में गिरावट को दौर जारी है, जो कि आज भी शुरुआती कारोबार पर देखा जा रहा है. बीते चार दिनों में सेंसेक्स में 1600 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ गई है और इस दौरान बीएसई का मार्केट कैप करीब 13 लाख करोड़ कम हुआ है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here