More
    Homeलाइफस्टाइलटमाटर से चमकती स्किन का राज़, 8 पैक एब्स वाली लड़की ने...

    टमाटर से चमकती स्किन का राज़, 8 पैक एब्स वाली लड़की ने शेयर किया ब्यूटी सीक्रेट

    आजकल के समय में निखरी और ग्लोइंग त्वचा कौन नहीं पाना चाहता है? हमारे देश में ज्यादातर लोगों का मानना यही है कि रंग का साफ होना ही खूबसूरती की निशानी है। अगर आसान शब्दों में समझें, तो जिसका रंग साफ है, वही खूबसूरत है। खैर, ये सच्चाई नहीं है। सभी स्किन टोन एक समान ही अच्छे हैं और ब्यूटी स्टैंडर्ड्स होने नहीं चाहिए, लेकिन अगर है भी तो इसका क्राइटीरिया रंग साफ होना बिल्कुल नहीं होना चाहिए। अब ये ज्ञान वाली बात हो गई है। आप कहेंगे कि हमें इस ज्ञान की जरूरत भी नहीं थी। ऐसे में आइए अब वो बात जान लेते हैं, जिसके लिए आप असल में ये आर्टिकल पढ़ रहे हैं। यहां हम आपको इंस्टाग्राम की मशहूर कंटेंट क्रिएटर सोनिया हुड्डा के बताए बेहतरीन नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे त्वचा को ग्लोइंग, स्मूथ और ब्राइटर बनाया जा सकता है।

    वीडियो में कही ये बात

    सोनिया हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसकी शुरुआत में ही उन्होंने कहा 'स्किन केयर ऐसा करो कि मेकअप की जरूरत ही ना पड़े।' इस बात का ये मतलब है कि लोग स्किन केयर में पैसा बहाने के बाद भी चेहरे के दाग-धब्बे छुपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, स्किन केयर के बाद आपकी त्वचा में इतनी चमक होनी चाहिए कि मेकअप करना ही ना पड़े। अगर आपको मेकअप की जरूरत पड़ रही है, तो इसका मतलब यही है कि आपको अपने रूटीन में बदलाव करने की जरूरत है।

    केमिकल प्रोडक्ट्स नहीं घरेलू नुस्खे करें इस्तेमाल

    जी हां, सोनिया मानती हैं कि आपको चेहरे पर केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने अपनी वीडियो में कहा कि आप महंगी क्रीम और अन्य स्किन व्हाइटनिंग चीजों का इस्तेमाल करने की जगह अपने किचन में पड़ी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल क्यों नहीं करते हैं? इन चीजों की मदद से आपकी त्वचा को किसी तरह के साइड इफेक्ट का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आपको कोई फायदा नहीं होता है, तो मुंहासे या अन्य समस्याएं होने का खतरा भी कम रहता है। आइए नुस्खे के बारे में जान लेते हैं।

    नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री

    • ऑर्गेनिक हल्दी
    • कॉफी पाउडर
    • चावल का पानी
    • शहद
    • टमाटर

    (नोट: सामग्री की मात्रा आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं)

    फेस पैक बनाने की विधि

    इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको सबसे पहले 5 से 10 मिनट के लिए ऑर्गेनिक हल्दी को काला होने तक रोस्ट कर लेना है। इसके बाद आपको कॉफी पाउडर और थोड़ा सा चावल का पानी डाल लेना है। इसके बाद आपको थोड़ा सा शहद मिक्स कर लेना है। अब आपको इसका पेस्ट तैयार कर लेना है। इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखना है। इसके बाद आपको आधे कटे हुए टमाटर को फेस पर रब करना है। इसके बाद आपको चेहरे को पानी से धो लेना है।

    निखरी त्वचा के लिए टिप्स

    ​मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें

    मॉइस्चराइजर स्किन को नेचुरल तरीके से प्रोटेक्ट करने में मदद करता है। इससे त्वचा की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। दरअसल, मॉइस्चराइजर त्वचा की नमी को बनाए रखता है। इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहती है। बता दें कि मॉइस्चराइजर में कुछ ऐसे तत्व हैं, जो स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। इससे स्किन को कई अन्य फायदे भी होते हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here