More
    Homeराजस्थानअलवरपानी की समस्या: वार्ड नंबर 13 की महिलाओं ने लगाया जाम, मटका...

    पानी की समस्या: वार्ड नंबर 13 की महिलाओं ने लगाया जाम, मटका फोड किया प्रदर्शन

    अलवर.  वार्ड नंबर 13 की महिलाओं ने पानी की गंभीर समस्या और लंबे समय से उसके समाधान ना होने से परेशान होकर शहर के बजाजा बाजार में जाम लगा दिया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मटके फोड़कर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की।

    जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, थाना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची और जाम लगा रही महिलाओं को समझाने की कोशिश की। हालांकि, महिलाओं ने पहले पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग पर जोर दिया।

    इस विरोध के कारण बाजार के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में शामिल महिलाओं ने बताया कि उनके वार्ड क्षेत्र 13 में पिछले चार महीनों से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण से महिलाओं को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कई बार जलदाय विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अंततः मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here