More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशएमपी बीजेपी की कार्यकारिणी सूची में मृत कार्यकर्ता का नाम, सामने आते...

    एमपी बीजेपी की कार्यकारिणी सूची में मृत कार्यकर्ता का नाम, सामने आते ही मचा हड़कंप

    खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के आभा पुरी मंडल कि बीजेपी संगठन कार्यकारिणी में एक मृतक का नाम भी शामिल हो गया। हालांकि सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसमें सुधार कर लिया गया।

    85 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा

    खरगोन जिले के भीकनगांव विधानसभा के अंतर्गत भाजपा ने आभापुरी मंडल (झिरन्या) कार्यकारिणी की सूची घोषित की है। 85 सदस्यीय सूची में पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नाम है। इस सूची को की जिला अध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे और आभापुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह गौड़ के हस्ताक्षरों से जारी किया गया था।

    मृतक व्यक्ति को बना दिया कार्यकारिणी का सदस्य

    यहां तक तो मामला ठीक था। लेकिन इस सूची में 35 वें नंबर पर जो नाम था, उसे देखकर सब चौंक गए। दरअसल, यह नाम किशन लाल राठौर का था, जिनकी जुलाई 2025 में मृत्यु हो चुकी थी।

    सोशल मीडिया पर सूची वायरल

    इस सूची को कथित तौर पर पार्टी के ही लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों ने चुटकी ली कि अभी तक ट्रांसफर लिस्ट, वोटर लिस्ट ,जॉब कार्ड आदि में ही मृतकों के नाम आते थे, अब भाजपा कार्यकारिणी में भी ऐसा होने लगा।

    सूची में किया गया सुधार

    हालांकि त्रुटि की जानकारी मिलते ही नाम को सुधार दिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गौड़ ने बताया कि दरअसल स्वर्गीय किशन लाल राठौर भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनका निधन हो चुका है। दरअसल, उनकी जगह उनके पुत्र अखिलेश राठौर को सूची में शामिल किया गया था लेकिन टाइपो एरर के चलते सूची में उनका नाम प्रकाशित हो गया। उन्होंने बताया कि अब सूची को संशोधित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित अखिलेश राठौर को कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।

    कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया

    उन्होंने बताया कि कुछ विघ्नसंतोषियों ने त्रुटि युक्त सूची को वायरल कर दिया। उन्हें चिन्हित भी कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूची में सर्वसम्मति से सभी समाज और वर्गों के कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here