More
    Homeबिजनेसभारत-यूरोपीय संघ के बीच हुई अहम बातचीत, फोकस रहा व्यापार समझौते पर

    भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुई अहम बातचीत, फोकस रहा व्यापार समझौते पर

    व्यापार: भारत और यूरोपीय संघ जल्द ही संतुलित और पारस्परिक लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    बेहतर स्वास्थ्य और विश्वसनीय इलाज... सानिया हॉस्पिटल की बेहतरीन सुविधाओं की झलक

    दोनों पक्षों ने की 13वें दौर की व्यापार वार्ता 
    ईयू के व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक और यूरोपीय कृषि आयुक्त क्रिस्टोफ हेंसन  व्यापार समझौते के लिए चल रही वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए भारत आए थे। दोनों पक्षों की आधिकारिक टीमों ने 13वें दौर की वार्ता की। 

    गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत-यूरोपीय संघ एफटीए वार्ता के 13वें दौर में आपकी मेजबानी करना हमारे लिए खुशी की बात थी। हम दोनों पक्षों के लिए व्यापक अवसरों को खोलने के लिए जल्द ही एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपकी यात्रा के लिए धन्यवाद। हमारी निरंतर बातचीत की प्रतीक्षा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here