More
    Homeराजस्थानजयपुरसरकार ने 222 RAS अफसरों का किया ट्रांसफर, 11 को मिला अतिरिक्त...

    सरकार ने 222 RAS अफसरों का किया ट्रांसफर, 11 को मिला अतिरिक्त चार्ज

    जयपुर। राजस्थान सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भजनलाल सरकार ने सोमवार को 222 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं, साथ ही 11 अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कार्मिक विभाग की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए। बता दें कि इससे पहले 19 जुलाई को भी आरएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

    कौन कहां लगाए गए

    दिनेश कुमार जांगिड़ – संयुक्त शासन सचिव, पशुपालन विभाग, जयपुर

    असलम शेर खान – संयुक्त सचिव, अल्पसंख्यक मामलात, जयपुर

    नरेन्द्र कुमार बंसल – अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम जयपुर ग्रेटर

    आनन्दी लाल वैष्णव – संयुक्त शासन सचिव, गृह (पुलिस) विभाग, जयपुर

    अशोक कुमार-II – रजिस्ट्रार, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर

    सुरेश कुमार नवल – सचिव, भरतपुर विकास प्राधिकरण

    अनुराग भार्गव – अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, झालावाड़

    अरविन्द सारस्वत – संयुक्त शासन सचिव, खान (ग्रुप-1) विभाग, जयपुर

    जय सिंह – कार्यकारी निदेशक, राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड, जयपुर

    पंकज कुमार ओझा – निदेशक, गौ-पालन विभाग, जयपुर

     

    इन अफसरों को मिला अतिरिक्त चार्ज
    राज्य सरकार ने 11 अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। इनमें डॉ. सुनीता पंकज, अशोक कुमार असीजा, देवेन्द्र सिंह परमार, गौरव कुमार, राजीव शर्मा, रणजीत कुमार, प्रमोद कुमार, अनुराग हरित, डॉ. गरिमा शर्मा, रत्न कौर और पंकज कुमार शामिल हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here