More
    Homeराजनीतिनीतीश कुमार पर क्यूं है सबकी नजर, जेडीयू की बैठक में ले...

    नीतीश कुमार पर क्यूं है सबकी नजर, जेडीयू की बैठक में ले सकते हैं बड़ा फैसला

    दिल्ली. एनडीए सरकार में किंग मेकर की भूमिका में आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय राजनीति के केन्द्र बिंदू बन गए हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद हर समय राजनीतिक पंडितों की नजर नीतीश कुमार पर ही टिकी रहती है। अब दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है, इस कारण नी​तीश कुमार पर पुन: सबकी नजर टिकी है कि वे इस बैठक में क्या फैसला लेते हैं।

    जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में बैठक हो रही है। यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। इनमें बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी सियासी पिच तैयार करेगी, वहीं नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा समेत कई अन्य मुददों पर कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।

    बिहार हित से जुड़े हुए फैसले लिए जाने की संभावना

    जेडीयू नेता राजीव रंजन के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में संगठन और बिहार हित से जुड़े हुए फैसले लिए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बिहार में अच्छी रेलवे लाइन, अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार को विशेष पैकेज दिए जाने की मांग कर रहे हैं। संभावना है कि नीतीश कुमार इस बैठक में कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए पर भी चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा कि संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बारे में उन्हें अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं है। यही कारण है कि राजनीति से जुड़े लोगों की नजरें नीतीश कुमार पर टिकी है।

    नीतीश की अध्यक्षता में हो रही है बैठक

    लोकसभा चुनाव के बाद जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बार बैठक दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में हो रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसके लिए वह शुक्रवार की दोपहर में ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। पार्टी के सभी केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश अध्यक्ष समेत लगभग कार्यकारिणी के 100 से ज्यादा सदस्य भी पहले ही दिल्ली पहुंच गए हैं। बैठक शुरू हो चुकी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here