More
    Homeराजनीतिराहुल गांधी का हाइड्रोजन बम फोड़ने का दावा......हर बार की तरह फुस्स...

    राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम फोड़ने का दावा……हर बार की तरह फुस्स साबित हुआ : शाहनवाज हुसैन 

    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि वे जल्द वोट चोरी पर सबूतों का एक हाइड्रोजन बम लेकर आएंगे। राहुल गांधी के बम वाले बयान पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे बार-बार हाइड्रोजन बम छोड़ने की बात करते हैं, लेकिन उनका हर दावा फुस्स हो जाता है।
    भाजपा नेता हुसैन ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बार-बार कहते हैं कि वे हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले हैं, लेकिन उनका हर दावा फुस्स हो जाता है। उन्होंने नोटबंदी के दौरान कहा था कि भूकंप आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब वे  बम की बात कर रहे हैं। मैं उनसे पूछता हूं कि वे हाइड्रोजन बम कब फोड़ने वाले हैं। मुझे लगता है कि उनका कुछ होने वाला नहीं है और हार का ठीकरा खुद पर न लेकर चुनाव आयोग पर थोपने की कोशिश हो रही हैं। इसलिए वे चुनाव आयोग को टारगेट कर घुसपैठियों को बचाने की कोशिश करते हैं।
    उन्होंने कहा कि अब पूरे देश में एसआईआर लागू होगा। दो-दो आधार कार्ड वालों के नाम डिलीट किए जाएंगे। इसके अलावा, घुसपैठियों के नाम भी मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। हालांकि, राहुल गांधी इस पर भी संदेह पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी नेता हुसैन ने बिहार चुनाव पर कहा कि बिहार का युवा विकास और सुशासन के साथ है। बिहार के युवाओं ने ठाना है कि राज्य में विकास की जो रफ्तार चल रही है। उसे रुकने देना नहीं है। बिहार का युवा फिर से जंगलराज की वापसी नहीं चाहता है।
    दरअसल राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मतदाता सूची से नाम हटाने के मामले में शामिल लोगों को बचा रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक के आलंद और महाराष्ट्र के राजुरा निर्वाचन क्षेत्रों का हवाला देकर आरोप लगाया कि सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का इस्तेमाल करके पूरे देश में व्यवस्थित रूप से मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here