साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 नवंबर 2025
सीमा वधावन , ज्योतिषाचार्य
♈ मेष राशि
यह सप्ताह आपके लिए बहुत सकारात्मक रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी भी अवसर को हाथ से जाने ना दें। पहले की गई मेहनत का लाभ भी मिलेगा। घर परिवार में आनंद रहेगा परंतु सोच समझ के बोले। प्रेम संबंधों से खुशी प्राप्त होगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम अवश्य करें। भूरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♉ वृष राशि
इस सप्ताह अनावश्यक खर्च बिल्कुल भी ना करें। अपने मित्र एवं रिश्तेदारों से पैसे का लेनदेन ना करें नुकसान हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी एवं शादी का प्रस्ताव भी आ सकता है। यात्राओं से लाभ होगा परंतु खाने-पीने का ध्यान रखे। क्रीम रंग का अधिक प्रयोग करें।
♊ मिथुन राशि
इस सप्ताह का आरंभ आप नए विचारों से करेंगे। आपकी रचनात्मक सोच कार्य में सफलता दिलाएगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। हरा रंग आपके लिए लाभदायक रहेगा।
♋ कर्क राशि
यह सप्ताह पारिवारिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। कार्य क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। धन लाभ संभव है। स्वास्थ्य के लिए ध्यान रखें। सफेद रंग शुभ रहेगा।
♌ सिंह राशि
इस सप्ताह आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में आपके निर्णय लाभ देंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। धन की दृष्टि से भी यह सप्ताह शुभ रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सुनहरा रंग शुभ रहेगा।
♍ कन्या राशि
यह सप्ताह मेहनत और परिणाम का रहेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात प्रसन्नता देगी। प्रेम संबंधों में समझदारी रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नीला रंग शुभ रहेगा।
♎ तुला राशि
इस सप्ताह आपके कार्यों की अधिकता रहेगी। इसीलिए आपको बैलेंस बनाकर चलना होगा। धन का आगमन होगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। किसी अपने से मुलाकात आपको प्रसन्नता देगी। नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्रीम रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♏ वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आप नेतृत्व करेंगे। आपके विचारों का कार्य क्षेत्र में सम्मान होगा। नौकरी एवं व्यापार में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। परिवार के साथ कोई निर्णय लेंगे। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। अपने खान-पान का ध्यान रखें एवं अच्छी नींद सोएं। हल्का लाल रंग आपके लिए लाभदायक है।
♐ धनु राशि
यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। सभी कार्य पूरे होंगे। धन की दृष्टि से यह बहुत शुभ है। परिवार के साथ प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम संबंधों में भी खुशियां प्राप्त होगी। मानसिक तनाव हटेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पीला रंग आपके लिए शुभ है।
♑ मकर राशि
इस सप्ताह आपके सब्र का इम्तिहान होगा। आपको धीरज रखना होगा एवं अपने कार्यों को संभाल के करना होगा। कार्य क्षेत्र में भी चुनौतियां मिलेगी पर आप उन्हें हल कर लेंगे। परिवार में बड़े लोगों का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में मधुर भाषा का प्रयोग करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु तनाव न लें। आसमानी रंग आपके लिए लकी रहेगा।
♒ कुंभ राशि
इस सप्ताह बहुत उतार-चढ़ाव आएंगे। आपको सोच समझ के कार्य करना होगा। घर परिवार में खुशियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य के लिए अनुशासित खानपान लें। क्रीम रंग का प्रयोग अधिक करें।
♓ मीन राशि
इस सप्ताह आपको अपनी भावनाओं पर ध्यान देना होगा। अपने रिश्तों पर भी ध्यान रखें एवं उन्हें समय दें। कार्य क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन का आगमन होगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा एवं प्रसन्नता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पूरी नींद लें। हल्का पीला रंग आपके लिए शुभ है।


