More
    Homeराजस्थानजयपुरमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई | अंत्योदय के संकल्प को साकार...

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई | अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। सिलिकोसिस पीड़ित रामअवतार का कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। अधिकारी पारदर्शिता से करें निस्तारण – मुख्यमंत्री।

    मिशनसच न्यूज, जयपुर।
    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में जुटी हुई है। आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान और अंतिम छोर तक राहत पहुँचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही का उत्कृष्ट उदाहरण बन रहे हैं।

    जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का मौके पर निस्तारण

    मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई की।
    उन्होंने उपस्थित महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
    श्री शर्मा ने कहा कि — “जनसुनवाई में आने वाला प्रत्येक नागरिक प्रशासन से बड़ी उम्मीद लेकर आता है। अतः अधिकारी जन समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करें।”

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय स्तर पर भी नियमित जनसुनवाई करें ताकि जनता की हर समस्या का निस्तारण स्थानीय प्रशासन स्तर पर ही प्राथमिकता से किया जा सके।

    सिलिकोसिस पीड़ित रामअवतार को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ

    सिकराय निवासी नरेन्द्र ने जनसुनवाई में मुख्यमंत्री को बताया कि उनके बड़े भाई रामअवतार सिलिकोसिस से पीड़ित हैं, लेकिन सिलिकोसिस कार्ड न बनने से उन्हें किसी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा।
    मुख्यमंत्री ने इस पर तुरंत अधिकारियों को रामअवतार का सिलिकोसिस प्रमाणपत्र बनवाने और संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
    समाधान मिलने पर नरेन्द्र ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

    विभिन्न विभागों की समस्याओं का निस्तारण

    जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा और ऊर्जा विभाग से जुड़ी शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।

    सामाजिक कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन

    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन भी किया।
    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here