राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. गोविंद सहाय शुक्ला ने की पहली शिष्टाचार भेंट। विश्वविद्यालय के विकास और शोध गतिविधियों पर हुई चर्चा।
मिशनसच न्यूज, जयपुर।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे से सोमवार को राजभवन, जयपुर में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. गोविंद सहाय शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की।
कुलगुरु पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी राज्यपाल से पहली औपचारिक मुलाकात थी। इस दौरान दोनों के बीच विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक गतिविधियों पर चर्चा हुई।
राज्यपाल श्री बागडे ने प्रो. शुक्ला को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि — “राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय देश के पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान को आधुनिक शोध से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।”
प्रो. शुक्ला ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की वर्तमान गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी तथा विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए उनके मार्गदर्शन का आभार जताया।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर देश का प्रमुख आयुर्वेदिक शिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र है। विश्वविद्यालय आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देता है।


