More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में बढ़ी ठंड, फतेहपुर में तापमान गिरकर 7.5°C पर पहुँचा

    राजस्थान में बढ़ी ठंड, फतेहपुर में तापमान गिरकर 7.5°C पर पहुँचा

    उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में ठंड का असर अचानक बढ़ा दिया है। राज्य के कई इलाकों में तापमान 7 डिग्री तक गिर गया और सीजन में पहली बार पारा सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ।मौसम विभाग के अनुसार, नागौर और फतेहपुर गुरुवार को सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। फतेहपुर में तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन का अब तक का न्यूनतम तापमान है। यहां एक दिन में 5.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। नागौर में 9.4 और बीकानेर के पास लूणकरणसर में 8.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक राज्य में आसमान साफ रहेगा, लेकिन सर्द हवाओं के चलते तापमान में और 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। गुरुवार को पहली बार पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बाड़मेर में 18.2, जैसलमेर में 17.5, जोधपुर में 13.7, बीकानेर और गंगानगर में 14.2, उदयपुर में 14, सीकर में 11, पिलानी में 11.6, जयपुर में 16.7, अजमेर में 13.7, कोटा में 17.8 और अलवर में 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। दिन में भी सर्द हवाओं का असर देखने को मिला। बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जयपुर, अजमेर, कोटा, सीकर, चित्तौड़गढ़ और अलवर सहित कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

    अजमेर में अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम 13.7 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में 27.2 और 14.6, बनस्थली (टोंक) में 29.6 और 14.6, अलवर में 27.4 और 14.8, जयपुर में 28.2 और 16.7, पिलानी में 29.5 और 11.6, सीकर में 26.5 और 11, कोटा में 28.4 और 17.8, चित्तौड़गढ़ में 29.5 और 13.8, उदयपुर में 28 और 14, बाड़मेर में 34.5 और 18.2, जैसलमेर में 33.2 और 17.5, जोधपुर में 30.9 और 13.7, बीकानेर में 30.2 और 14.2, चूरू में 28.6 और 10.6, गंगानगर में 28.6 और 14.2, नागौर में 29.6 और 9.4, हनुमानगढ़ में 28.1 और 16.9, जालोर में 31.3 और 15.5, सिरोही में 30.3 और 9.8, फतेहपुर में 27.5 और 7.5, करौली में 28.3 और 13.1, दौसा में 28.6 और 14 तथा झुंझुनूं में 26.8 और 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here