More
    Homeराज्यबिहारगढ़वा में दर्दनाक हादसा: हाइवा ने दो युवकों को कुचला, मौके पर...

    गढ़वा में दर्दनाक हादसा: हाइवा ने दो युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत!

    गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। रंका थाना से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक तीखे मोड़ पर, गिट्टी से लदे एक अनियंत्रित हाइवा (ट्रक) ने दो युवकों को कुचल दिया. ये दोनों युवक सेना (आर्मी) की बहाली के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे थे. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद हाइवा भी अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके कारण दोनों मृतक गिट्टी के ढेर में दब गए.

    मृतकों की पहचान और ग्रामीणों का आक्रोश

    मृतकों की पहचान मानपुर गांव के टेढ़ी महुआ टोला निवासी 22 वर्षीय राजू कुमार रवि (पिता-सुरेंद्र राम) और 21 वर्षीय अनिल कुमार रवि (पिता-नंदू राम) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही रंका पुलिस ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से गिट्टी के ढेर से दोनों युवकों के शवों को निकाला. इस हृदय विदारक घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजे और मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर रंका-रमकंडा सड़क को जाम कर दिया है.

    प्रशासनिक टीम मौके पर

    जाम की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) रुद्र प्रताप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम, और थाना प्रभारी रविकुमार केशरी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रशासनिक टीम लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण फिलहाल अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here