More
    Homeराज्यबिहारठंड ने झारखंड को घेरा: रांची में पारा गिरकर 11.1°C, हज़ारीबाग और...

    ठंड ने झारखंड को घेरा: रांची में पारा गिरकर 11.1°C, हज़ारीबाग और खूंटी भी झेल रही ठंड

    झारखंड | पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर अब दिखने लगा है। इस बीच की जगहों पर कोहरा भी दिख रहा है। वहीं झारखंड के भी कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। झारखंड की बात करें तो यहां गुमला शहर राज्य में सबसे ठंडा शहर रहा। गुमला शहर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बता दें कि राज्यभर में औसत न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

    झारखंड में कहां कितना रहा तापमान

    मंगलवार सुबह जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी जिले में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। लोहरदगा और लातेहार में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.3 और 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि झारखंड की राजधानी रांची में तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों की अवधि में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट है, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

    और बढ़ सकती है ठंड

    रांची मौसम केंद्र के उप-निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि तापमान में गिरावट उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण हो रही है, जो झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर सक्रिय है। उन्होंने कहा, "अगले कुछ दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद इसमें दो से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है।" 

    श्रीनगर में माइनस में पहुंचा तापमान

    बता दें कि देश के कई राज्यों में नवंबर से ही ठंड का असर दिखने लगा है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तराखंड और कश्मीर में ठंड से अभी से हाल बेहाल है। कश्मीर घाटी में ठंड ने इस बार नवंबर में ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तेज बर्फीली हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों के जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। श्रीनगर में आज की रात भी तापमान -3.1 डिग्री रिकॉर्ड, पहलगाम में माइनस 4.4, कुपवाड़ा में – 3.4, ज़ोजिला कश्मीर का सबसे ज़्यादा ठंडा इलाका रहा, जहां आज रात का तापमान -16.0 रिकॉर्ड किया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here