More
    Homeराजस्थानजयपुर25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया गिरदावर, जांच में निकला करोड़पति—आय...

    25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया गिरदावर, जांच में निकला करोड़पति—आय से 308% ज्यादा संपत्ति

    डूंगरपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बिलड़ी के तत्कालीन गिरदावर दिनेश पंचाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। आरोपी गिरदावर पंचाल पर आय से 308 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। एसीबी चौकी के प्रभारी रतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि डूंगरपुर एसीबी की टीम ने 16 मई 2024 को डूंगरपुर जिले के बिलड़ी के तत्कालीन गिरदावर दिनेश पंचाल को नामांतरण खोलने की एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

    गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने उनके घर का सर्च ऑपरेशन किया था। इस दौरान आरोपी गिरदावर के घर से 41 लाख 39 हजार 500 रुपए नकद मिले। साथ ही पंचाल एवं उनके पत्नी के नाम पर शहर डूंगरपुर सहित तीजवड़, भण्डारिया, बिछीवाड़ा औद्योगिक एवं आवासीय भूखण्ड, डूंगरपुर एवं उदयपुर में फ्लैट मिले, जिनकी कुल कीमत 62 लाख 41 हजार 750 रुपए है।

    सर्च में 86 लाख के गहने मिले

    वहीं, आरोपी के घर एवं लॉकर 86 लाख 41 हजार 718 रुपए के सोने चांदी के गहने मिले। पोस्ट ऑफिस, एलआइसी एवं बैंक खातों में 3.80 लाख रुपए अधिशेष मिले। वहीं, उसके पास लग्जरी कार सहित अन्य वाहन भी मिले, जिसकी कीमत 22 लाख 32 हजार 376 रुपए मिले। बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन के साथ ही अन्य किए गए खर्च एक करोड़ 60 लाख 73 हजार 255 रुपए थे।

    आय 1 करोड़: सम्पतियां 3 करोड़ से अधिक

    जांच में सामने आया कि पंचाल ने 3 करोड़ 85 लाख 71 हजार 601 रुपए की सम्पतियां अर्जित की है। जबकि, सैलरी से कुल 1 करोड़ 26 लाख 9 हजार 827 रुपए की आय अर्जित की थी। ऐसे में आरोपी द्वारा 308 प्रतिशत अधिक आय अर्जित करना पाया गया। इस पर जयहिंद नगर निवासी दिनेश पुत्र नाथुलाल पंचाल के खिलाफ अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान बांसवाड़ा ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा को सौंपा है।

    फिलहाल एलआर में है मुख्यालय

    एसीबी की ओर से रिश्वत लेते धरे गए गिरदावर को विभाग ने निलंबित करते हुए मुख्यालय बिछीवाड़ा किया था। लेकिन, बाद में प्रशासन ने पंचाल का मुख्यालय कलक्ट्रेट में ही भू-अभिलेख शाखा में कर दिया है। जिससे भी कई सवाल उठे थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here