More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़धान की प्राप्त राशि से किसान बिहारी राम करेंगे बेटियों की शादी

    धान की प्राप्त राशि से किसान बिहारी राम करेंगे बेटियों की शादी

    रायपुर : दुर्ग जिले के जेवरा–सिरसा उपार्जन केन्द्र में इस वर्ष धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी है। जहां अब तक 10 हजार क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। विभिन्न श्रेणियों के धान का नियमित उठाव होने से किसान संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। केन्द्र में किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी की जा रही है।

           इसी क्रम में आज सिरसा खुर्द गांव के 53 वर्षीय किसान बिहारी राम साहू अपने 125 कट्टा मोटा धान लेकर केन्द्र पहुँचे। उपार्जन केन्द्र में बारदाने भरने, तौलने, सिलाई करने और धान को गुणवत्ता के अनुसार स्टैक में व्यवस्थित रखने का कार्य समिति के कर्मचारियों द्वारा लगातार तेजी से किया जा रहा था। इसी बीच साहू के धान की तौल प्रक्रिया जारी थी और उनके चेहरे पर संतोष व प्रसन्नता साफ झलक रही थी।

         बिहारी राम साहू के लिए आज का दिन केवल धान विक्रय का नहीं, बल्कि अपने सपनों के और करीब पहुँचने का दिन भी था। उन्होंने इस साल सवा दो एकड़ में धान की खेती की थी। विशेष बात यह रही कि इस बार उनका पूरा परिवार ऑनलाइन टोकन प्रणाली से जुड़ पाया। उन्होंने बताया कि वे स्वयं मोबाइल चलाने में सहज नहीं हैं, लेकिन उनकी पढ़ी-लिखी बेटियों ने मोबाइल ऐप से पहला टोकन प्राप्त किया। अब सब काम ऑनलाइन होता है, देखो आज मैं टोकन लेकर खड़ा हूँ। बेटियों की इन बातों को याद करते हुए साहू मुस्कुरा उठे।

         उन्होंने कहा कि खेती ही हमारा सहारा है। पूरे परिवार की उम्मीदें इन बोरियों में भरी होती हैं। सालभर इंतजार करते हैं कि धान बिके, तभी घर की जरूरतें पूरी होती हैं। इस साल मिलने वाली धान बिक्री की राशि को वे अपनी बेटियों की शादी में उपयोग करेंगे। उनके लिए यह आय सिर्फ धन नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को पूरा करने और परिवार की खुशियों को साकार करने का साधन है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here