More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़CG News: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, SBI से मुफ्त करोड़ों का...

    CG News: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, SBI से मुफ्त करोड़ों का बीमा कवर

    CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नियमित शासकीय कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने शासन और भारतीय स्टेट बैंक के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इसके तहत SBI में सैलरी अकाउंट रखने वाले कर्मचारियों को करोड़ों रुपए का बीमा कवर पूरी तरह निशुल्क मिलेगा. जिसके लिए कर्मचारियों को कोई भी अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा.

    कर्मचारियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
    इतना ही नहीं, SBI Rupay Card पर मिलने वाले 1 करोड़ रुपए के बीमा कवर में अतिरिक्त 10 लाख रुपए का लाभ भी शामिल है. वहीं कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा टॉप-अप जैसी सुविधाएं भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी. सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार ठोस फैसले ले रही है. SBI के साथ एमओयू कर्मचारियों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच साबित होगा. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह समझौता कर्मचारियों को आर्थिक जोखिम से बचाने की दिशा में अहम पहल है.

    प्रदेश के 4.55 लाख कर्मचारियों को मिलेगा कवर
    राज्य सरकार और SBI के बीच बीमा कवर के एमओयू का लाभ उन सरकारी कर्मचारी-अधिकारी को मिलेगा जो ई-कोष में ऑनलाइन रजिस्टर्ड होंगे. राज्‍य सरकार के 4.50 लाख नियमित सरकारी कर्मियों-अफसरों और 5 हजार संविदा कर्मी ही ई-कोष में रजिस्टर्ड हैं. इस तरह 4.55 लाख नियमित और संविदा सरकारी कर्मचारी-अधिकारी और उनके परिजनों को इसका लाभ मिलेगा. कर्मचारी हित में इस तरह का एमओयू झारखंड, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, असम और तमिलनाडु की सरकार ने भी किया है.

    बीमा के अनुसार राशि
    व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा- 01 करोड़ रुपये
    हवाई दुर्घटना बीमा- 1.6 करोड़ रुपये
    स्थायी पूर्ण दिव्यांगता- 01 करोड़ रुपये
    आंशिक दिव्यांगता- 80 लाख रुपये
    ग्रुप टर्म इंश्योरेंस- 10 लाख रुपये
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here