More
    Homeराज्यबिहारकड़ाके की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, अगले 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल;...

    कड़ाके की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, अगले 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल; घर से निकलने से पहले ये जान लें

    Jharkhand Weather Update: झारखंड में कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजधानी रांची में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और पारा 7.0 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रांची जिले के ग्रामीण इलाकों में तापमान और नीचे फिसलते हुए 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सुबह और देर रात जबरदस्त ठंड महसूस की जा रही है।

    भीषण शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बड़ा फैसला लिया है। रांची जिले में सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि जिन स्कूलों में पहले से परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें अपने परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार संचालन की अनुमति दी गई है। Jharkhand Weather Update के लिहाज से यह कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के लगभग 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। रांची के अलावा मेदिनीनगर में 5.6 डिग्री, हजारीबाग में 5.3 डिग्री, खूंटी और लोहरदगा में 5.2 डिग्री, कोडरमा में 8.6 डिग्री और देवघर में 9.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। खासतौर पर मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री तक पहुंच गया, जहां खेतों में ओस की बूंदें जमती नजर आईं।

    Jharkhand Weather Update के अनुसार बोकारो में पारा 7.5 डिग्री रहा, जबकि जमशेदपुर में सुबह विजिबिलिटी 700 मीटर और देवघर में 500 मीटर तक सिमट गई। मौसम विभाग ने बताया है कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और गुमला में शनिवार तक शीतलहर जारी रहेगी।

    पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट संभव है। इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here