More
    Homeराज्यबिहाररेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची की ट्रेनों के ठहराव में हुआ...

    रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची की ट्रेनों के ठहराव में हुआ विस्तार

    झुमरीतिलैया (कोडरमा): रांची से आरा व रांची से इस्लामपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशन पर ठहराव को स्वीकृति दी गई है।

    इस्लामपुर-हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस का ठहराव कोडरमा-पारसनाथ के बीच चिचाकी स्टेशन पर शुरू होगा।

    आरा-रांची-आरा एक्सप्रेस आरा से सासाराम के बीच बिक्रमगंज स्टेशन पर रुकेगी। जल्द ही दोनों ट्रेनों के ठहराव की तिथि की घोषणा की जाएगी।

    चार ट्रेनें जुलाई से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह जंक्शन पर रुकेंगी
    उधर, धनबाद, कोडरमा , गया जंक्शन से होकर चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनें जुलाई महीने के अंत से आगरा फोर्ट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

    इन ट्रेनों का ठहराव आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह जंक्शन पर कर दिया गया है। ईस्टर्न रेलवे ने चार ट्रेनों की ईदगाह जंक्शन स्टेशन पर समय-सारिणी जारी कर दी है।

    नए टाइम टेबल के अनुसार 30 जुलाई से खुलने वाली 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस शाम 7.30 बजे और वापसी में 31 जुलाई से खुलने वाली 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 8.25 बजे ईदगाह पहुंचेगी।

    इसी तरह 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 31 जुलाई से शाम 7.30 बजे और 30 जुलाई से खुलने वाली 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 08.25 बजे, 12942 आसनसोल-भावनगर पारसनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई से दोपहर 12.40 बजे और 12941 भावनगर-आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस पांच अगस्त से दोपहर 2.50 बजे ईदगाह जंक्शन पर रुकेगी।

    12938 हावड़ा-गांधीधाम गरवा एक्सप्रेस 4 अगस्त से शाम 6.10 बजे और 12937 गांधीधाम-हावड़ा गरवा एक्सप्रेस 2 अगस्त से दोपहर 2.50 बजे ईदगाह जंक्शन पहुंचेगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here