ब्लैक एंड व्हाइट सच ने कुछ ही समय में बनाई है अलग पहचान
मिशनसच न्यूज, अलवर। निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची पत्रकारिता की पहचान बन चुके ब्लैक एंड व्हाइट सच , यूट्यूब चैनल की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 5 जनवरी, सोमवार को सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में होगा।
कार्यक्रम में पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के साथ ही चैनल की अब तक की तीन वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार जगत से जुड़े वरिष्ठ लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी।
ब्लैक एंड व्हाइट सच यूट्यूब चैनल ने अल्प समय में अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, ज़मीनी खबरों और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। चैनल की तीसरी वर्षगांठ का यह आयोजन न केवल उत्सव का अवसर है, बल्कि सच्ची पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का मंच भी है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


