More
    Homeराजस्थानअलवरमसारी में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी तेज, 1 फरवरी को होगा...

    मसारी में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी तेज, 1 फरवरी को होगा भव्य आयोजन

    आरएसएस शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गांव-गांव होंगे सम्मेलन, मसारी में बनी आयोजन समिति

    मिशनसच न्यूज, कठूमर। उपखंड क्षेत्र के गांव मसारी स्थित शेड के मढ़ पर रविवार को जिला कार्यवाह वेदप्रकाश के मार्गदर्शन में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में मसारी मंडल के मूडिया, भरीथल, दुधेरी, बड़का, रेटा, रेटी सहित आसपास के गांवों के प्रमुख लोगों ने भाग लिया।

    बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सभी मंडल केंद्रों पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष पदम सिंह डागुर ने बताया कि ग्राम मसारी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 1 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

    आयोजन समिति का गठन, पदाधिकारियों की हुई घोषणा

    जिला कार्यवाह वेदप्रकाश के मार्गदर्शन में सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु सर्वसमाज की एक समिति का गठन किया गया। सम्मेलन कार्यक्रम के अध्यक्ष श्यामशरण सिंह (रेटी), सह-अध्यक्ष उदय सिंह (बड़का), उपाध्यक्ष चुन्नीलाल (मसारी) सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष सुमंत शर्मा एवं मंत्री बृजेश (मसारी) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

    23 जनवरी को भूमि पूजन, 1 फरवरी को कलश यात्रा व मुख्य कार्यक्रम

    समिति द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 23 जनवरी को कार्यक्रम स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भूमि पूजन किया जाएगा। 1 फरवरी को दोपहर 12 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद दोपहर 2 बजे विराट हिंदू सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

    व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं

    बैठक में टेंट व्यवस्था, मंच निर्माण, बैनर-प्रचार, कलश यात्रा प्रबंधन, जलपान व अतिथि सत्कार सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां समिति सदस्यों को सौंपी गईं, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित और भव्य रूप में संपन्न हो सके।

    गोपालन, पर्यावरण व मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

    सम्मेलन में विशेष आकर्षण के रूप में उन परिवारों को सम्मानित किया जाएगा जो गोपालन के क्षेत्र में चार पीढ़ियों से एक साथ कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पेड़ लगाने वाले प्रेरणादायी व्यक्तियों तथा 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

    बैठक में ये रहे उपस्थित

    इस अवसर पर सतीश शर्मा, अतर सिंह, महेंद्र, गोविंद शर्मा, बलराम, रामदयाल, निहाल सिंह, वीरेंद्र, अमरचंद जाटव, देवी सिंह जाटव, नीरज, जोगिंदर, रामेश्वर, गुटयारी, प्रकाशचंद जाट, राम शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here