More
    Homeराजस्थानबहरोडदूघेडा से दौसोद तक डॉ. मोहित जसवंत यादव के नेतृत्व में विकास...

    दूघेडा से दौसोद तक डॉ. मोहित जसवंत यादव के नेतृत्व में विकास अभियान

    ग्रामीणों के बीच सक्रियता, विकास घोषणाओं से बढ़ा विश्वास

    मिशनसच न्यूज, बहरोड़। सोमवार को भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव बहरोड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों के बीच विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने न केवल गांवों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया, बल्कि भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की भी रूपरेखा तैयार की।

    डॉ. मोहित सर्वप्रथम दूघेडा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अमर शहीद लांसनायक राजेंद्र कुमार यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधान कोटे से निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। ग्रामीणों से संवाद के दौरान उन्होंने विधायक कोटे से 10 लाख रुपये के अतिरिक्त विकास कार्यों की घोषणा की, जिससे गांव में उत्साह का माहौल देखा गया।

    इसके बाद डॉ. मोहित ने डवानी गांव में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया। सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा बढ़ने पर ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया। यहां भी बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव की अनुशंसा पर विधायक कोटे से 15 लाख रुपये की अतिरिक्त विकास राशि की घोषणा की गई।

    दौरे के अंतिम चरण में डॉ. मोहित दौसोद गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं सुनीं। इस दौरान रोड निर्माण हेतु विधायक कोटे से 4 लाख रुपये की राशि की घोषणा की गई।

    “हर गांव में विकास के ठोस परिणाम हमारा लक्ष्य” – डॉ. मोहित

    डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कहा कि प्रत्येक गांव की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा। ग्रामीणों की आवश्यकताओं और सुझावों के आधार पर आगे भी नई योजनाएं लाई जाएंगी।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण रहे मौजूद

    दौरे के दौरान सरोज बस्तीराम प्रधान, एडवोकेट प्रशान्त यादव मंडल अध्यक्ष बहरोड़, राजेश फौजी मंडल अध्यक्ष बर्डोद, मनोज यादव जिला पार्षद, नवरत्न सरपंच दौसोद, जीतू डवानी, जोगेन्द्र सरपंच, डॉ. रतिराम, संजीव सरपंच, अनिल पूर्व सरपंच, श्योताज सरपंच, बजरंग पूर्व मंडल अध्यक्ष, डॉ. जगत यादव मंडल महामंत्री, मन्नू सैनी, कर्मवीर यादव, सुनील पूर्व मंडल अध्यक्ष, नरेन्द्र सरपंच, छोटेलाल सैन, हवासिंह यादव, अनिल बोहरा, रोहिताश गुर्जर, राहुल पंच, राकेश सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

    ग्रामीणों ने घोषित विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद जताई और नेतृत्व पर भरोसा व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here