More
    Homeधर्म-समाजपंचांग चेतावनी : गुरुवार को लग रही है 'खाली' तिथि, भारी नुकसान...

    पंचांग चेतावनी : गुरुवार को लग रही है ‘खाली’ तिथि, भारी नुकसान से बचने के लिए अभी पढ़ें

    पंचांग : आज 22 जनवरी, 2026 गुरुवार, के दिन माघ महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. ये तिथि भगवान गणेश देवता द्वारा नियंत्रित होती है. विरोधियों के खिलाफ रणनीतिक योजना बनाने के लिए अच्छी है, लेकिन रिक्ता तिथि होने के कारण किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज गणेश जयंती भी है.

    22 जनवरी का पंचांग

    • विक्रम संवत : 2082
    • मास : माघ
    • पक्ष : शुक्ल पक्ष चतुर्थी
    • दिन : गुरुवार
    • तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्थी
    • योग : वरियान
    • नक्षत्र : शतभिषा
    • करण : वणिज
    • चंद्र राशि : कुंभ
    • सूर्य राशि : मकर
    • सूर्योदय : सुबह 07:15 बजे
    • सूर्यास्त : शाम 05:51 बजे
    • चंद्रोदय : सुबह 09.22 बजे
    • चंद्रास्त : रात 09.19 बजे
    • राहुकाल : 13:52 से 15:12
    • यमगंड : 07:15 से 08:34

    यात्रा के लिए शुभ है नक्षत्र
    आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कुंभ राशि में 6:40 से 20:00 तक फैला है. इसके देवता वरुण और नक्षत्र स्वामी राहु हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है. हालांकि यात्रा करने, आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करने और मित्रों से मिलने के लिए यह नक्षत्र श्रेष्ठ है.

    आज के दिन का वर्जित समय
    आज के दिन 13:52 से 15:12 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here