More
    Homeराजस्थानखैरथलमातोर में ई.पी. विद्यालय के विद्यार्थियों ने 343 जरूरतमंद छात्रों को बांटी...

    मातोर में ई.पी. विद्यालय के विद्यार्थियों ने 343 जरूरतमंद छात्रों को बांटी गर्म ऊनी जर्सियां

    विद्यार्थियों ने पॉकेट मनी से निभाई सेवा परंपरा, जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

    मिशनसच न्यूज, खैरथल। मातोर गांव में सामाजिक सेवा और संस्कारों की प्रेरणादायी मिसाल देखने को मिली, जहां ई.पी. विद्यालय के विद्यार्थियों ने जरूरतमंद छात्रों को गर्म ऊनी जर्सियां वितरित कीं।महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मातोर एवं राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय मातोर के कुल 343 विद्यार्थियों को गर्म ऊनी जर्सियां प्रदान की गईं। जर्सियां पाकर छात्र-छात्राएं बेहद खुश नजर आए।

    कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी, मुंडावर प्रधान महेश गुप्ता, नगरपालिका उप चेयरमैन उदय सिंह जोरिया, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, उदय राम चौधरी, पूर्व सरपंच मुकेश चौधरी, नंगली सरपंच धर्मेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, मातोर उपसरपंच लखन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

    ई.पी. स्कूल की ओर से निदेशक आजाद चौधरी, गिरीश त्यागी, कॉर्डिनेटर पूजा बरसानी एवं क्लास मॉनिटर उपस्थित रहे।पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने कहा कि ई.पी. विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी बचाकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छोटे-बड़े भाई-बहनों को गिफ्ट स्वरूप स्वेटर बांटे हैं। उन्होंने कहा कि छोटी बचत से दूसरों की मदद करना सच्चे संस्कारों की पहचान है। इस प्रकार के कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

    विद्यालय निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि ई.पी. विद्यार्थियों द्वारा आज 343 स्वेटर वितरित किए गए।
    उन्होंने कहा कि संस्कार और सेवा ही बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। यही कारण है कि ई.पी. विद्यालय के विद्यार्थी हर वर्ष IIT, NEET में चयनित होकर डॉक्टर, इंजीनियर व सीए बन रहे हैं।

    कार्यक्रम का संचालन स्कूल के उप-प्रधानाचार्य करण सिंह ने किया।
    महात्मा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय यादव, पुरेंद्र चौधरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
    इसके अलावा प्रभु पंच, हरपाल, अशोक कटारिया, अमरु खान, नूरदीन, सहीराम यादव, रामनिवास, शिवलाल, प्रभाती लाल, कृष्ण चौधरी, नवल किशोर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here