More
    Homeराज्यबिहारझारखंड में भीषण ठंड का टॉर्चर! रांची समेत कई जिलों में गिरा...

    झारखंड में भीषण ठंड का टॉर्चर! रांची समेत कई जिलों में गिरा पारा, कनकनी के बीच मौसम विभाग का नया अलर्ट

    रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखी गई है। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 3.1 डिग्री कम है। मेदिनीनगर में 6.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि राज्य में सबसे ठंडा गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस था।

    मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन का मौसम शुष्क रहेगा। 24 और 25 जनवरी को कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके चलते सुबह और देर शाम ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा।

    मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 26 जनवरी से उत्तर भारत में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव झारखंड पर भी पड़ सकता है। इसके चलते अगले 3–4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3–4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान की स्थिति के अनुसार रांची का अधिकतम तापमान 25.6°C और न्यूनतम 9.8°C, जमशेदपुर 28.0°C और 13.4°C, मेदिनीनगर 28.3°C और 6.9°C, बोकारो 26.6°C और 8.6°C, गुमला 26.0°C और 4.8°C, तथा चाईबासा में अधिकतम 30.4°C और न्यूनतम 11.6°C दर्ज किया गया।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here