संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज, कलश यात्रा व सम्मान समारोह तय
मिशनसच न्यूज, कठूमर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कठूमर में आगामी 1 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में खाटू श्याम मंदिर धुंधकुटी के समीप भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष पदमसिंह डागुर ने बताया कि 1 फरवरी को कठूमर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों हेतु जिला कार्यवाह वेदप्रकाश के मार्गदर्शन में सभी समाजों के प्रमुख लोगों की एक समिति गठित की गई है। 23 जनवरी को खाटू श्याम मंदिर के समीप भूमि पूजन कर आयोजन का शुभारंभ किया गया।
उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को दोपहर 12 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा दोपहर 2 बजे मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। सम्मेलन को सफल बनाने एवं व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कार्यक्रम में गोपालन के क्षेत्र में चार पीढ़ियों से एक साथ कार्य कर रहे परिवारों, पर्यावरण संरक्षण में अधिकाधिक पौधारोपण करने वाले नागरिकों तथा 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


