More
    Homeराजस्थानजयपुरआचार्य सानिध्य में भव्य आयोजन, जैनेश्वरी दीक्षा समारोह श्रद्धा के साथ संपन्न

    आचार्य सानिध्य में भव्य आयोजन, जैनेश्वरी दीक्षा समारोह श्रद्धा के साथ संपन्न

    मानसरोवर में दिव्य संतों की उपस्थिति में दीक्षा कार्यक्रम बना आस्था का केंद्र

    मिशनसच न्यूज, जयपुर। परम पूज्य दिव्य तपस्वी राष्ट्र संत आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज एवं परम पूज्य आचार्य श्री शशांक सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, थड़ी मार्केट मानसरोवर में 25 जनवरी 2026 को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम सरदार पटेल स्कूल गुजराती भवन में दोपहर 1:00 बजे आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर परम पूज्य ब्रह्मचारिणी देशना दीदी एवं ब्रह्मचारिणी उषा दीदी की जैनेश्वरी दीक्षा विधिविधान से सम्पन्न कराई गई। साथ ही परम पूज्य आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज का 18वां आचार्य पदारोहण दिवस एवं तपस्वी सम्राट आचार्य 108 श्री सन्मति सागर जी महाराज का 88वां जन्मोत्सव भी श्रद्धा से मनाया गया।

    अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने बताया कि समारोह का ध्वजारोहण जय प्रकाश एवं निर्मला जैन मांगियावास (जयपुर) द्वारा किया गया। मंगलाचरण ब्रह्मचारिणी दीदी द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा मंगल गीत एवं नृत्य स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए।

    दीक्षार्थियों के माता-पिता प्रेमचंद–चंदा देवी बाकलीवाल (पीपला वाले) एवं भानु–मोहित (मालपुरा वाले) उपस्थित रहे। सभी मांगलिक क्रियाएं परम पूज्य आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज द्वारा सम्पन्न कराई गईं, जिसमें परम पूज्य आचार्य श्री शशांक सागर जी महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।

    कार्यक्रम में बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) जैन समाज के पदाधिकारियों ने अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के अध्यक्ष अंकुर जैन एवं मंत्री तेज कुमार जैन के नेतृत्व में आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर 2026 का चातुर्मास बाराबंकी में करने का निवेदन किया।

    समारोह का संचालन ब्र शैली दीदी एवं पंकज लुहाडिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी प्रवीण–प्रिया, विकास–मेनका बड़जात्या, जयकुमार जैन (कोटा), मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष सुमति कुमार जैन, मंत्री अशोक कुमार जैन, उपाध्यक्ष पवन जैन (नगीना वाले) सहित विभिन्न संस्थाओं, महिला मंडल, युवा मंडल के पदाधिकारी एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे और दीक्षा की अनुमोदना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here