More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर : दहेज व मानसिक प्रताड़ना से युवती की आत्महत्या मामले...

    अलवर : दहेज व मानसिक प्रताड़ना से युवती की आत्महत्या मामले में पुलिस निष्क्रियता पर सवाल

    निष्क्रियता पर एसपी को ज्ञापन, पिता ने कहा कब तक मिलेगा न्याय

    मिशनसच न्यूज, अलवर। अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में दर्ज एक आत्महत्या के मामले में मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अपनी बेटी के मामले की  निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को विवाह से पहले दहेज और सामाजिक हैसियत को लेकर लगातार मानसिक दबाव में रखा गया, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

    पीड़ित पिता देवेंद्र कुमार विजय ने बताया कि उनकी पुत्री सेजल  विजय का विवाह भोपाल निवासी नमन विजय से 11 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित था। उन्होंने आरोप लगाया कि नमन विजय एवं उसके परिजनों द्वारा ऊंची हैसियत से विवाह करने और दहेज के समान सामग्री देने को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इस मानसिक प्रताड़ना की जानकारी उनकी पुत्री ने परिवार और अपनी मित्र तान्या वर्मा को भी कई बार दी थी।

    पत्र में उल्लेख है कि 30 नवंबर 2025 को सेजल  विजय की नमन विजय से अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उसी दिन सेजल  विजय ने आत्महत्या कर ली। मामले में 6 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना अरावली विहार, अलवर में एफआईआर संख्या 501/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 108 में मामला दर्ज करवाई गई।

    पीड़ित पिता का आरोप है कि जांच के दौरान अभियुक्त पक्ष के प्रभाव में आकर मामले को केवल खानापूर्ति तक सीमित रखा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच पुलिस अधीक्षक या किसी उच्चाधिकारी स्तर से कराई जाए, ताकि मृतका को न्याय मिल सके। यह मामला दहेज और मानसिक उत्पीड़न से जुड़ी सामाजिक कुरीतियों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here