राष्ट्र संत विद्यासागर जी के समाधि दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न
मिशनसच न्यूज कठूमर। राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस के अवसर पर कस्बे के आदिनाथ जैन मंदिर में धर्म जागृति महिला मंडल द्वारा णमोकार महामंत्र जाप, भक्तामर पाठ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला मंडल अध्यक्ष इंद्रा जैन ने बताया कि यह आयोजन जैन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जिसमें आचार्य श्री के जीवन, त्याग और तपस्या को स्मरण किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्य महाराज के गुण, ज्ञान और संस्कारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के बंधुओं ने आचार्य विद्यासागर जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। जैन महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के साथ भव्य आरती कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष इंद्रा जैन, कोषाध्यक्ष शिप्रा जैन, विजयपाल जैन, मुकेश जैन, सुरेश जैन अध्यापक, शीतल जैन, जितेंद्र जैन, अशोक पंसारी, अशोक जैन पत्रकार, अनिल जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


