More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशनर्मदापुरम में डॉग अटैक का कहर, एक ही दिन में 20 लोग...

    नर्मदापुरम में डॉग अटैक का कहर, एक ही दिन में 20 लोग काटे गए; डॉक्टर ने दी सतर्कता की चेतावनी

    नर्मदापुरम: रविवार का दिन नर्मदापुरम में कुत्तों के काटने का दिन रहा. यहां सुबह से शाम तक शहरी एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में कुत्तों ने दहशत फैला दी जिसके चलते करीब 19 लोग डॉग बाइट का शिकार हो गए. दिनभर लोग जिला अस्पताल कुत्ते के काटने के बाद पहुंचते रहे और इलाज कराकर डिस्चार्ज हो गए. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टर ने लोगों से सतर्कता बरतने एवं नगर पालिका से कुत्तों पर कंट्रोल रखने की अपील की है.

    डॉग बाइट के करीब 20 केस आये, कुछ केस सीरियस

    जिला अस्पताल के डॉ. अंकित गौर ने बताया कि "आज लगभग 15 से 20 केस डॉग बाइट के आए हुए हैं, जिसमें से 5 से 6 ऐसे केस आए हुए हैं, जो सीरियस केस हैं. जो डॉग बाइट के केस आए हैं वह सभी आसपास के एरिया के हैं. पूरी घटना मीनाक्षी चौक, आनंद नगर के आसपास में हुई है जहां एक कुत्ता था जिसने सभी को काटकर घायल किया है."

     

    किसी केस को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ी

     

    डॉ. अंकित गौर ने बताया कि "इससे पूर्व में भी डॉग बाइट के केस आए हैं, लेकिन रविवार को सबसे ज्यादा केस आए हुए हैं. जबकि एक-दो दिन से कुछ ज्यादा ही केस बढ़ गए हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल ऐसा कोई केस नहीं है जिसमें मरीज को रेफर करने की जरूरत पड़ी है. कुछ लोगों को वार्ड में एडमिट जरूर किया था लेकिन इंजेक्शन देने के बाद न्हें डिस्चार्ज कर दिया गया."

     

    नगर पालिका कुत्तों को कंट्रोल करे

    वहीं, इतने ज्यादा डॉग बाइट के केस आने पर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने नगर पालिका से रिक्वेस्ट की है नगर पालिका को एक्शन लेना चाहिए की डॉग बाइट जैसी स्थिति ना बने और उन्हें शहर में कंट्रोल किया जा सके. डॉ. अंकित गौर ने कहा कि "जिला अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन की भरपूर मात्रा है. डॉग बाइट के बाद टीटी और रेबीज का इंजेक्शन लगता है. इसके 4 डोज लगते हैं और यदि किसी को कुत्ते ने ज्यादा काटा है तो उनके लिए एक अलग इंजेक्शन लगवाते हैं उसके लिए भर्ती करना पड़ता है."

     

    यह मरीज डॉग बाइट के उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचे

    सत्यम पिता ब्रजलाल(26) निवासी बालाभेंट, प्रियंका पिता रैकवार (27) निवासी आनंद नगर, कन्हैया पिता रमेश (36) निवासी बीटीआई, आरएल राय (65) साल निवासी नारायण नगर, डोलमा (24) निवासी आनंद नगर, भैयालाल पिता शिवप्रसाद (70) निवासी पवारखेड़ा, रविंद्र मुकेश (13) निवासी रायपुर, यश पुनेश उम्र 22 साल निवासी सदर बाजार, इन्हें सामान्य जख्म आएं हैं. जानकी पति सोनू (25) साल निवासी आनंद नगर, बबिता रैकवार (45) निवासी आनंद नगर, कान्हा परसू (19) निवासी जिला अस्पताल के सामने, राजकिशोर नर्मदाप्रसाद (35) निवासी मिसरोद, राकेश सुमेरलाल (40) निवासी बुधवाड़ा, सुषमा राकेश (35) निवासी बुधवाराड़ा को जख्म ज्यादा होने से भर्ती किया गया. हालांकि तीन, चार घंटे के बाद उपचार कराकर भर्ती मरीज भी घर चले गए.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here