More
    Homeराजस्थानअलवरथानागाजी में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी से हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन

    थानागाजी में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी से हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन

    कलश यात्रा व संतों के सानिध्य में आयोजित सम्मेलन में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का लिया संकल्प

    मिशनसच न्यूज, थानागाजी। कस्बे में अलवर मार्ग स्थित स्कूल खेल मैदान परिसर में विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक एकता और गौ संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित किया गया।

    सम्मेलन की शुरुआत शिव बगीची से महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा के बाद मुख्य कार्यक्रम स्थल पर संत-महात्माओं के सानिध्य में सभा आयोजित की गई।

    कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत प्रकाश दास महाराज ने अपने उद्बोधन में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रतिदिन गाय को पहली रोटी देने का संकल्प भी दिलाया। संत प्रकाश दास ने भजन-संगीत के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

    इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध संत अनंतनाथ महाराज, फूलनाथ महाराज, देवनाथ महाराज सहित सैकड़ों साधु-संत उपस्थित रहे। सभी संतों ने गौ संरक्षण और हिंदू समाज की एकता का संदेश दिया।

    आयोजकों ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे एवं ग्रामीण अपने-अपने गांवों में रैली निकालकर प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे, ताकि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here