More
    Homeबिजनेसरोज डे पर पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का है प्लान? घर...

    रोज डे पर पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का है प्लान? घर से निकलने से पहले देख लें पेट्रोल-डीजल के नए रेट

    नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. प्रमुख तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर-रुपये के विनिमय दर और अन्य आर्थिक कारकों को ध्यान में रखकर ये दरें तय करती हैं. 

    आज 1 फरवरी को अधिकांश प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, हालांकि कुछ क्षेत्रों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है. दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर है. बजट से ठीक पहले ये स्थिरता आम लोगों के लिए राहत की बात है.

    प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के भाव

    देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है. आर्थिक केंद्र मुंबई में यह ₹103.54 प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में ₹105.41 और चेन्नई में ₹100.80 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. उत्तर भारत के शहरों में गुड़गांव में ₹95.50, नोएडा में ₹95.16, लखनऊ में ₹94.69 और जयपुर में ₹104.62 रुपये प्रति लीटर है. दक्षिण में बेंगलुरु में ₹102.92, हैदराबाद में ₹107.50 और भुवनेश्वर में ₹101.03 रुपये है. पूर्वी शहर पटना में ₹105.43 और तिरुवनंतपुरम में ₹107.48 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है.

    प्रमुख शहरों में डीजल के भाव

    डीजल के मामले में दिल्ली में ₹87.67 प्रति लीटर है. मुंबई में ₹90.03, कोलकाता में ₹92.02 और चेन्नई में ₹92.39 रुपये प्रति लीटर है. गुड़गांव में ₹87.97, नोएडा में ₹88.31, बेंगलुरु में ₹90.99 और भुवनेश्वर में ₹92.60 रुपये है. चंडीगढ़ में डीजल सबसे सस्ता ₹82.45 पर उपलब्ध है. हैदराबाद में ₹95.70, जयपुर में ₹90.12, लखनऊ में ₹87.81, पटना में ₹91.67 और तिरुवनंतपुरम में ₹96.48 रुपये प्रति लीटर डीजल बिक रहा है.

    कैसे तय होता है पेट्रोल-डीजल के दाम 

    भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें केंद्रीय स्तर पर नियंत्रित नहीं हैं, बल्कि बाजार आधारित हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल कीमतें, वैश्विक घटनाएं, मुद्रा विनिमय दर, कर और स्थानीय टैक्स प्रमुख कारक हैं. कंपनियां रोजाना इनका आकलन करती हैं. हाल के महीनों में क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में स्थिरता दिख रही है. हालांकि अमेरिका द्वारा किए जा रहे उथल-पुथल की वजह से कितने दिनों तक यह स्थिरता बनी रहेगी इसके बारे में नहीं कहा जा सकता है. 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here