More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री...

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की कार्यशाला को किया संबोधित

    भाजपा सरकारों ने जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से जनता के दुख दूर किए
    विष्णुदत्त शर्मा
    भाजपा कार्यकर्ता सेवाभाव के साथ समाज के हित के लिए कार्य करते है
    हितानंद जी

    भोपाल, 06/06/2025। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की कार्यशाला को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लगातार जनता का समर्थन इसलिए मिलता है क्योंकि हमारी सरकारों में सेवा का भाव है। भाजपा की डबल इंजन की केन्द्र और प्रदेश सरकारों ने विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से जनता के दुख को दूर करने का काम किया है। हमें अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर प्रत्येक समाज वर्ग के बीच सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है और उन्हें योजनाओं का लाभ भी दिलाना है। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवाभाव के साथ समाज के हित के लिए कार्य करते है। हमें ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान के तहत बूथ और मंडल स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण को ताकत देने का काम करना है। कार्यशाला को जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने भी सम्बोधित किया। 

    कांग्रेस ने गरीब कल्याण की दिशा में कोई कार्य नहीं किया- विष्णुदत्त शर्मा

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विकसित भारत का जो अमृतकाल है वह सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है। भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लगातार जनता का समर्थन इसलिए मिलता है क्योंकि हमारी सरकारों में सेवा का भाव है। आजादी के बाद सबसे अधिक सत्ता में रही कांग्रेस ने गरीब कल्याण की दिशा में कोई कार्य नहीं किया, वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 11 वर्षों में विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से जनता के दुख को दूर करने का काम किया है। भाजपा की डबल इंजन की केन्द्र और प्रदेश सरकारों की विभिन्न योजनाओं का कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ एवं मंडल पर पहुंचकर चौपालों के माध्यम से हर समाज वर्ग के बीच प्रचार-प्रसार कर उन्हें योजनाओं का लाभ भी दिलायेंगे। ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान में 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी सहभागिता करना है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई को उनकी जयंती मनायी जाएगी। उन्होंने भोपाल जिले में श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को 95 प्रतिशत बूथों पर सुने जाने पर जिला पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कैडर बेस आर्गेनाइजेशन की पहचान और बूथ अध्यक्ष की सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर किए गए कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया। 

    15 अगस्त तक कार्यकर्ता लगाएं एक पेड़ मां के नाम- हितानंद जी

    भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवाभाव के साथ समाज के हित के लिए कार्य करते है। हमें ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान के तहत बूथ और मंडल स्तर पर पौधारोपण करना है। पेड़ और जल के संरक्षण और संवर्धन के साथ हमारा वातावरण प्लास्टिक मुक्त बनाना, जलाशयों को स्वच्छ रखना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 5 जून 2024 से ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ अभियान प्रारंभ किया था वह आज जनआंदोलन बन चुका है। हमें 2 महीने में अपने-अपने घरों एवं सार्वजनिक जगहों पर पौधारोपण करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल के तहत जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। 9 जून को प्रदेश स्तर और 10-11 जून को जिला स्तर पर पत्रकार-वार्ताओं का आयोजन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के जिलों में प्रोफेशनल मीट और मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन कर संकल्प लिया जाएगा। योजनाओं के पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई को उनकी जयंती मनायी जाएगी। 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष होने पर सेमिनार और लोकतंत्र सेनानी के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। श्री हितानंद जी ने भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को 95 प्रतिशत बूथों पर सफल बनाने पर जिले की टीम को बधाई दी। बैठक के दौरान मंच पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, जिला प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह यादव, जिला महामंत्री श्री किशन सूर्यवंशी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री योगेश परमार ने किया एवं आभार जिला महामंत्री श्री जगदीश यादव ने व्यक्त किया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here