More
    Homeराजस्थानअलवरकिशनगढ़ बास में पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने जताया...

    किशनगढ़ बास में पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किशनगढ़ बास के बघेरी कलां पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि दी, कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

    मिशनसच न्यूज, किशनगढ़ बास। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को किशनगढ़ बास क्षेत्र के गांव बघेरी कलां पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि दी
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि दी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सादगी और समर्पण का उदाहरण रहा है। समाज और क्षेत्र के विकास के लिए उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

    शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भड़ाना ने हमेशा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता दी और जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन किया।

    इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व विधायक जयराम जाटव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    सभी ने स्व. हेमसिंह भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जनसेवा कार्यों और सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान शोकपूर्ण वातावरण में दिवंगत नेता को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here