More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशखेलने के दौरान कुएं में गिरा बच्चा, हादसे के बाद भाग खड़े...

    खेलने के दौरान कुएं में गिरा बच्चा, हादसे के बाद भाग खड़े हुए सभी साथी, हुई मौत

    इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र से रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 14 वर्षीय लड़के की खेलने के दौरान कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद मृतक के दोस्त परिजन को जानकारी दिए बगैर मौके से भाग गए. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़के की लाश कुएं में पड़ी है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लाश को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है.

     

    कुएं में गिरने से मासूम की मौत

    पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है. यहां 14 वर्षीय समीर रविवार को अपने दोस्तों के साथ क्षेत्र में खेलने के लिए निकला. लेकिन खेलते-खेलते वह खजराना थाना क्षेत्र स्थित स्टार चौराहे पर पहुंच गया. जहां खेलने के दौरान समीर कुएं में गिर गया. इस दौरान समीर के दोस्त बिना किसी को बताए मौके से फरार हो गए.

     

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    जब समीर काफी देर तक अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद परिजन उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खजराना पुलिस को दी. पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाशी में जुट गई. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि एक बच्चे की लाश स्टार चौराहे स्थित खुले कुएं में पड़ी हुई है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकाला. जिसके बाद लाश की पहचान गुमशुदा 14 वर्षीय बच्चे समीर के रूप में हुई. इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.मामले में पुलिस द्वारा अब साथ में खेलने गए बच्चों के साथ ही उनके परिजनों से भी पूछताछ करने की संभावना है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पूरे मामले की पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि "पूरे ही मामले में प्रारंभिक तौर पर बच्चे की लाश का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here