More
    Homeराजस्थानअलवरफाल्गुन कृष्ण सप्तमी पर कठूमर में सुपार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक उत्साह...

    फाल्गुन कृष्ण सप्तमी पर कठूमर में सुपार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक उत्साह से संपन्न

    आदिनाथ जैन मंदिर में मोक्ष कल्याणक अवसर पर पूजा, शांतिधारा और भक्तामर पाठ का आयोजन

    कठूमर। श्री 1008 श्री आदिनाथ जैन मंदिर में फाल्गुन कृष्ण सप्तमी के पावन अवसर पर सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने भाग लिया।

    मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन, महिला अध्यक्ष इंद्रा जैन एवं कोषाध्यक्ष शिप्रा जैन सह कोषाध्यक्ष पूनम जैन ने बताया कि धर्म जागृति महिला मंडल द्वारा पूर्व अध्यक्ष विजयपाल जैन के निर्देशन में प्रातः नित्य पूजा एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान सुपार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना कर निर्वाण का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

    रात्रि में सात से आठ बजे तक 48 दीपकों के साथ भक्तामर पाठ, सामूहिक चालीसा एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी और जैन मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

    कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश जैन, विजयपाल जैन, पारस जैन, अशोक जैन, शीतल जैन, सुरेश जैन सौंख, जितेंद्र जैन, पूनम जैन, सरिता जैन, सविता जैन, रचना जैन, अनिता जैन सहित अनेक जैन धर्मावलंबी उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान सुपार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर भावपूर्वक पूजा कर आत्मशुद्धि और मोक्ष मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here