More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशBJP नेता के घर से AC चोरी, कांग्रेस विधायक बोले– चोर को...

    BJP नेता के घर से AC चोरी, कांग्रेस विधायक बोले– चोर को इनाम दूंगा

    श्योपुर।  मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल (Babu Jandel) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. बीजेपी के पूर्व विधायक दुर्गादास विजय के घर से एसी की आउटडोर यूनिट चोरी होने पर अब उनका हैरान करने वाला बयान सामने आया है. जंडेल ने चोर को सम्मानित करने की बात कही है. कानून व्यवस्था का पर निशाना साधते हुए चोर को धन्यवाद कहा. पुलिस ने चोरी के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने क्या कहा?

    दरअसल, गुरुवार तड़के चोरों ने बीजेपी के पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय के घर में लगी एसी की आउटडोर यूनिट चुरा ले गए. इस मामले पर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चोर ने ठीक ही किया. अगर मुझे चोर मिलता है तो मैं उसे सम्मानित करूंगा. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चोर को सम्मानित किया जाना चाहिए क्योंकि उसने हाई सिक्योरिटी वाले घर से चोरी करने की हिम्मत की. ये जानकर खुशी हो रही है कि पूर्व भाजपा विधायक के घर से एसी का बाहरी पंखा चोरी हो गया है. कहा कि यदि चोर मेरे पास आता है तो उसे सम्मानित करूंगा और इसके साथ ही इनाम दूंगा. चोर को ढूंढकर इनाम दूंगा।

    कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

    कांग्रेस विधायक ने चोर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने पूर्व भाजपा विधायक के घर से चोरी करके इस सरकार को जमीनी हकीकत दिखाई है. अपराध करने वाले बेखौफ घूम रहे हैं और बेधड़क हमला कर रहे हैं. इस घटना ने राज्य की विफल कानून व्यवस्था को उजागर कर दिया है. वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक का कोई बयान सामने नहीं आया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here