विधान समारोह में परिवार व श्रद्धालुओं की सहभागिता, अभिषेक-शांतिधारा और भक्ति संगीत के साथ हुई पूजा अर्चना
अलवर। स्थानीय स्कीम नं. 10 स्थित श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन चौबीसी मंदिर में आज सुशील जैन फॉल वाले परिवार के सानिध्य में भगवान श्री शांतिनाथ विधान का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रद्धा और भक्ति का परिचय दिया।
जैन पत्रकार महासंघ अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजन से हुई। इसके पश्चात विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शांतिनाथ विधान प्रारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ विधान में भाग लिया।
विधान के दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भजनों की तर्ज पर नृत्य करते हुए जिनेन्द्र भक्ति की। विधान मंडल पर अर्घ्य चढ़ाकर मंगल कामनाएं की गईं। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और संगीत की मधुर स्वर लहरियों से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मंगल कलश स्थापना की गई, जिसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने अर्घ्य समर्पित किए। पूजा-अर्चना एवं भजन प्रस्तुति के माध्यम से भगवान शांतिनाथ से सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की गई। आयोजन में अनुशासन और धार्मिक उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


