पर्व की शुरुआत शोभायात्रा से, अभिषेक–हवन व दिनभर भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं की जुटेगी भीड़
खैरथल। हनुमान पहाड़ी पर स्थित कैलाश पर्वत मंदिर में 13वां महाशिवरात्रि मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन सोमवार, 16 फरवरी 2026 को मंदिर परिसर में संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रमों की शुरुआत एक दिन पूर्व 15 फरवरी, रविवार को शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण से होगी। शोभायात्रा दोपहर 1:15 बजे मंदिर परिसर से रवाना होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी, जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ भाग लेंगे।
मुख्य दिन 16 फरवरी को प्रातः 8:15 बजे पंचामृत अभिषेक, 9:15 बजे हवन तथा 11:15 बजे बाबा का गुणगान एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही सुबह 11 बजे से सायं 7 बजे तक निरंतर भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न भजन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति एवं आध्यात्मिक माहौल बना रहेगा।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष साफ-सफाई, सजावट एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सेवा व भंडारे में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

