More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में चर्चित आईएएस अवि प्रसाद ने रचाई तीसरी शादी, दो पूर्व...

    भोपाल में चर्चित आईएएस अवि प्रसाद ने रचाई तीसरी शादी, दो पूर्व पत्नियां हैं कलेक्टर

    कूनो नेशनल पार्क में आईएएस अंकिता धाकरे संग सादगीपूर्ण विवाह

    भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद एक बार फिर अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के सीईओ अवि प्रसाद ने 11 फरवरी 2026 को 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से तीसरा विवाह किया।

    दोनों ने कूनो नेशनल पार्क में निजी करीबियों की मौजूदगी में सादगी के साथ विवाह संपन्न किया। अंकिता धाकरे वर्तमान में मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ हैं।

    दो आईएएस अधिकारियों से हो चुका है तलाक

    अवि प्रसाद मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। उनका पहला विवाह 2014 बैच की आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से हुआ था। बताया जाता है कि दोनों यूपीएससी की तैयारी के दौरान एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन कुछ समय बाद यह विवाह संबंध समाप्त हो गया। वर्तमान में रिजु बाफना शाजापुर कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

    इसके बाद अवि प्रसाद ने 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से विवाह किया था। हालांकि, लगभग चार वर्ष बाद दोनों का तलाक हो गया। मिशा सिंह फिलहाल रतलाम कलेक्टर हैं।

    अशोकनगर की निवासी हैं अंकिता

    अंकिता धाकरे मध्य प्रदेश के अशोकनगर की रहने वाली हैं। उनके पिता रविन्द्र सिंह धाकरे फूड ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अंकिता विभिन्न जिलों में एसडीएम के रूप में कार्य कर चुकी हैं और वर्तमान में मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं।

    दोनों आईएएस अधिकारियों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर जारी है, हालांकि इस विषय पर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    राजनीतिक पृष्ठभूमि से संबंध

    अवि प्रसाद का पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है। उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके थे।

    आईएएस बनने से पहले अवि प्रसाद का चयन आईपीएस के रूप में हुआ था। इससे पूर्व उनका चयन आरबीआई में मैनेजर पद पर भी हो चुका था। वर्ष 2013 में वे आईपीएस बने, लेकिन अगले ही वर्ष दोबारा यूपीएससी परीक्षा देकर 12वीं रैंक के साथ आईएएस बने।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here